फ़िल्म जगत – रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी आज, दिखावा नहीं सिर्फ सादगी और संस्कार, भारतीय परम्परागत शादी
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
विजय और रश्मिका ने डेस्टिनेशन वेडिंग के वेन्यू के रूप में उदयपुर के ‘द मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स को चुना है. अरावली रेंज के बीच बसा हुआ, उदयपुर शहर से थोड़ा बाहर यह हिलटॉप रिजॉर्ट नेचर और लग्जरी का शानदार मिश्रण पेश करता है. यह जगह पहाड़ियों और हरियाली से घिरी हुई है, जो शहर की भागदौड़ से दूर शांतिभरा एहसास देती है.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर बताया जा रहा है कि यह एक खास “प्राइमल” थीम पर आधारित होगा. ‘प्राइमल’ का मतलब है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की ओर लौटना. इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ रचा जाएगा, जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था.
सूत्रों के मुताबिक, यह विवाह उसी विचार पर आधारित होगा “जहां से सृष्टि का निर्माण हुआ” यानी प्रकृति, पंचतत्व और जीवन की मूल ऊर्जा को केंद्र में रखकर. सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभाया जाएगा, ताकि शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दे.









