सरकारी ऑफिस में नमाज पर बवाल! क्या बोले महाराष्ट्र के नेता नितेश राणे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरकारी ऑफिस में नमाज पर बवाल! क्या बोले महाराष्ट्र के नेता नितेश राणे।

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

डेवलपमेंट या जिहाद के लिए जीते ये लोग…मालेगांव नमाज विवाद पर नितेश राणे का प्रहार, अबू आजमी भी कूदे

मालेगाव नमाज़ : महाराष्ट्र के माालेगांव में सरकारी ऑफिस में नमाज पढ़ने के मुद्दे पर राज्य में राजनीति गरमाती दिख रही है। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है। ऐसा करने की किसी को इजाजत नहीं है। राणे के बयान पर सपा विधायक अबू आजमी ने तगड़ा पलटवार किया है।

सरकारी ऑफिस में नमाज़? मंत्री नितेश राणे का सख्त रुख

 

मालेगांव के बिजली विभाग कार्यालय में

नमाज़ पढ़ने का वीडियो वायरल होने के बाद

महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई।

 

👉 मंत्री नितेश राणे ने कहा, “यह एक हिंदू राष्ट्र है। यहां किसी को भी ऐसा करने की अनुमति नहीं है… क्या ये लोग मालेगांव के विकास के लिए चुने गए हैं या जिहाद के लिए? इतनी सारी मस्जिदें होने के बावजूद वे वहां नमाज क्यों अदा करते हैं? हम निश्चित रूप से कार्रवाई की मांग करेंगे।”

 

“मदरसे आतंकवादियों को तैयार करने के केंद्र हैं। क्या हमें कभी किसी मुस्लिम देश में भगवत गीता सिखाने के केंद्र स्थापित करने की अनुमति मिलती?… हमारे पास उन मदरसों को बंद करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है जहां बच्चों की पिटाई की जाती है।”

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें