*पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर श्री अरविंद कुमार सक्सेना द्वारा मीटिंग उपरांत थानों का किया औचक निरीक्षण*

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*थाना राघौगढ, आरोन, विजयपुर एवं बजरंगगढ का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
गत दिनांक 25 फरवरी 2026 को पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द कुमार सक्सेना द्वारा गुना पुलिस कन्ट्रोल रुम में जिले में एससी-एसटी एक्ट से संबंधित अपराधों की स्थिति की समीक्षा बैठक ली गई थी । मीटिंग उपरांत पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविन्द कुमार सक्सेना द्वारा पुलिस श्री अंकित सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर, सीएसपी श्रीमती प्रियंका मिश्रा, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना सहित जिले के थानों आरोन, राघौगढ, विजयपुर व बजरंगगढ थाने का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली, व्हीसीएनबी, गुंडा/हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, जरायम रजिस्टर, माल रजिस्टर, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीव्ही कैमरे, रिकार्ड, हवालात, शस्त्रागार, महिला हेल्पडेस्क, कम्प्यूटर कक्ष, की गहन जांच की गई । इसके साथ ही उन्होनें थाना परिसर की साफ-सफाई, फाईलों के रखरखाव और आमजनता के साथ बेहतर व्यवहार करने एवं पुलिसकर्मियों को संवेदनशील रहने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, बीट स्तर पर पुलिस को मजबूत करने के लिए निर्देशित किया गया । ड्यूटी पर नदारद पुलिस अधिकारियों एवं अन्य कोई अनियमितता पाई जाने पर संबंधित के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी ।
पुलिस महानिरीक्षक श्री सक्सेना द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना आरोन एवं थाना राघौगढ की उत्तम व्यवसायिक दक्षता, अभिलेख संधारण एवं सराहनीय पर्यवेक्षण के लिए एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे को प्रशंसा पत्र दिए जाने के साथ ही आरोन, राघौगढ, विजयपुर व बजरंगगढ थाने के निम्नलिखित अधिकारियों/कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुरुस्कृत भी किया गया ।
क्र
थाना
नाम अधिकारी/कर्मचारी
इनाम राशि
सराहनीय कार्य
1
विजयपुर
मआर रुचि तिवारी
500/-
सीसीटीएनएस संबंधी कार्य व जानकारी
2
राघौगढ
आरक्षक धर्मेन्द्र रावत
1000/-
माइक्रोबीट के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध
में, इन्फॉर्मेशन/ऑब्जर्वेशन बुक के संधारण
व विभिन्न जानकारी की एंट्री के लिए
3
राघौगढ
आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान
500/-
4
राघौगढ
आरक्षक देवेन्द्र नरुका
1000/-
5
राघौगढ
प्रधान आरक्षक अवधेश रघुवंशी
1000/-
शिकायत जांच संबंधी जानकारी
6
राघौगढ
सउनि सीताराम धुर्वे
1000/-
नवीन कानून की जानकारी व क्रियान्वयन
के संबंध में
7
राघौगढ
उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह सिकरवार
500/-
एटीएम चोरी रोकने व प्रभावी गश्त के लिए
8
राघौगढ
आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान
500/-
9
आरोन
प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी
1000/-
शिकायत संबंधी जांच व माइक्रोबीट के प्रभावी
क्रियान्वयन के लिए
10
आरोन
प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा
प्रशंसा
माइक्रोबीट के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए
11
आरोन
प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे
प्रशंसा
12
आरोन
महिला आरक्षक पूजा यादव
1000/-
टीयर गैस संबंधी जानकारी के लिए
13
आरोन
प्रधान आरक्षक राममोहन दुबे
1000/-
कार्यालयीन रिकार्ड अपडेशन व तैनाती
रजिस्टर अपडेट रखने के लिए
14
आरोन
आरक्षक गौरव शर्मा
500/-
15
आरोन
प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पाल
500/-
16
आरोन
प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा
500/-
निगरानी बदमाश चैकिंग के लिए
17
आरोन
प्रधान आरक्षक जितेन्द्र गुर्जर
500/-
निगरानी बदमाश चैकिंग के लिए
18
आरोन
महिला आरक्षक राजकुमारी रघुवंशी
500/-
कार्यालयीन रिकार्ड रखरखाव के लिए
19
आरोन
महिला आरक्षक आकांक्षा
500/-
20
बजरंगगढ
महिला आरक्षक सपना रघुवंशी
1000
जरायम संधारण के लिए
21
बजरंगगढ
प्रधान आरक्षक मुकेश पाराशर
1000/-
थाने के रिकार्ड रखरखाव के लिए









