*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
*फतेहगढ थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण और उससे दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 20-21 फरवरी 2026 की दरमियानी रात फतेहगढ थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 21 फरवरी 2026 को बालिका के पिता द्वारा फतेहगढ़ पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 33/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई और जिसे गत दिनांक 26 फरवरी 2026 को बालिका को छबडा से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया था । दस्तयाबी के उपरांत पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी बंटी नायक निवासी निवेरा पठार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी बंटी नायक के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(1) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो एक्ट व 3(1)(w)(i), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।
फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा आरोपी बंटी नायक की निरंतर तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी के संबंध में सतत सूचना संकलन किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 27 फरवरी 2026 को आरोपी के संबंध में मुखिबर से पुख्ता सूचना मिलने पर फतेहगढ थाना पुलिस ने तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी बंटी पुत्र मांगीलाल नायक उम्र 23 साल निवासी ग्राम निवेरा पठार, थाना फतेहगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
फतेहगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक बृजमोहन, आरक्षक कांजराज बारेला एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।









