#गुना – सीएमओ द्वारा वार्ड क्रमांक 19, 20 एवं 22 का निरीक्षण
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना
वार्ड 19 के निवासियों की शिकायत पर कचरा वाहन चालक को हटाया, निर्माण कार्यों के लिए उपयंत्री को दिए निर्देश
आज प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा वार्ड क्रमांक 19, 20 एवं 22 की विभिन्न कॉलोनियों में जाकर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 19 बलवंत नगर में कचरा वाहन चालक द्वारा नियमित कचरा कलेक्शन नहीं करने की शिकायत पर वाहन चालक को हटाने के निर्देश दिए एवं वार्ड वासियों को आश्वासन दिया यदि भविष्य में दूसरा वाहन चालक भी ऐसी कोई हरकत करता है तो तत्काल हमें अवगत करायें।
उन्होंने कचरा वाहन कलेक्शन के एजेंसी के प्रतिनिधि को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड से नियमित कचरा उठना चाहिए एवं सभी कचरा वाहनों को दुरुस्त रखें, जिससे कचरा कलेक्शन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।उन्होंने सभी सफाई मेंट एवं दरोगाओं को शहर में सफाई व्यवस्था उचित बनाने के शख्त निर्देश दिए हैं, यदि भविष्य में सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित मैट/ दरोगा के विरुद्ध कार्रवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अमले का काम सिर्फ सफाई करना है,उन्हे निकाय के अन्य कार्यों में नहीं लगाया जाता एवं उनकी सभी जायज मांगों को नगर पालिका द्वारा हमेशा पूरा किया जाता है, उसके बावजूद भी नियमित सफाई व्यवस्था में यदि कर्मचारी व्यवधान उत्पन्न करते हैं तो वह कार्रवाही के लिए तैयार रहे।
वार्ड 19 कुशमौदा क्षेत्र में निर्माण कार्यों के संबंध में पार्षद अजब बाई लोधा द्वारा अवगत कराया गया, जिसे तत्काल उपयंत्री रामवीर शर्मा को कार्य कराये जाने के निर्देश दिए। प्रातः कालीन निरीक्षण के दौरान अमित आर्य, राजेश सिलवट, स्वच्छता सहयोगी टीम सिद्धिविनायक के सदस्य उपस्थित रहे।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner CMO Municipal Council Guna









