*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में श्रृद्धा स्थलों से चोरी के मामलों में गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*
खेड़ापति कॉलोनी के नागरिकों पुलिस की सक्रिय भूमिका से श्री हनुमान जी मंदिर चोरी करने वाला चोर 24 घंटे के अंदर पकड़ा
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
*कैंट थाना पुलिस ने खेडापति मंदिर से चोरी का मात्र 24 घंटे में किया राजफास*
*आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए संपूर्ण माल की बरामदगी*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील, सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा खेडापति कॉलोनी स्थित खेडापति मंदिर से हुई चोरी की घटना का त्वरित एवं सफल खुलासा किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23 फरवरी 2026 को फरियादी निरंजन शर्मा निवासी खेडापति कोलानी गुना के द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19 फरवरी 2026 की रात्रि में किसी अज्ञात चोर द्वारा मंदिर का ताला तोडकर मंदिर से एक पीतल की परांत व दानपेटी से नकदी रुपये चोरी कर लिए गए हैं । इस रिपोर्ट पर से कैंट में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 117/26, धारा 305(बी), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा मंदिर परिसर से चोरी की घटना का शीघ्र खुलाशा कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के निर्देश दिए गए । निर्देशों परिपालन में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव द्वारा अपनी टीम के साथ तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किए गए और इस हेतु आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए साथ ही अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ़ किया गया । इसमें पुलिस के सघन सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शीघ्र ही चोरी में अज्ञात आरोपी की पहचान धारत लोधा निवासी ग्राम उमरिया के रुप में की गई । जिसे गुना कोतवाली के अप.क्र. 75/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस में पूर्व में गिरफ्तार होने से आरोपी से सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर उक्त मंदिर चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी ने पहले तो गोलमोल जबाव दिया जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपी द्वारा जुर्म कबूल करते हुए खेडापति मंदिर से चोरी करना स्वीकार किया बाद आरोपी धारत पुत्र रामलाल लोधा उम्र 37 साल निवासी ग्राम उमरिया थाना कैंट, गुना को गिरफ्तार किया गया एवं माल की बरामदगी हेतु आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया । रिमांड के दौरान आरोपी की निसादेही से प्रकरण में चोरी गई पीतल की एक परांत व 4,400/- रुपये नगदी जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया है ।
कैंट थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि मिट्ठूलाल, प्रधान आरक्षक लखन किरार, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक रवि ओझा आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्या जाट, एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक संजट जाट, आरक्षक नवदीप अग्रवाल आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक आदित्य कौरव एवं आरक्षक अभय रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । कॉलोनी वीडियो में प्रमुख भूमिका में मुकेश शर्मा नित्यानंद त्रिपाठी निरंजन शर्मा श्याम शर्मा एवं दिलीप धाकड़ आदि लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही









