साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए हरीश पाठक को मिलेगा धर्मवीर भारती सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरीश पाठक को मिलेगा धर्मवीर भारती सम्मान

📰 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर

📌 प्रेस विज्ञप्ति

हरीश पाठक को मिलेगा धर्मवीर भारती सम्मान

मुंबई। प्रतिष्ठित साहित्यिक सम्मान धर्मवीर भारती स्मृति व्यंग्य यात्रा सम्मान 2026 से इस वर्ष सुप्रसिद्ध कथाकार एवं पत्रकार हरीश पाठक को सम्मानित किया जाएगा। इससे पूर्व यह सम्मान विश्वनाथ सचदेव, आबिद सुरती एवं बलराम जैसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों को प्रदान किया जा चुका है।

इसी क्रम में प्रख्यात कथाकार, व्यंग्यकार एवं गीतकार विष्णु नागर को रवीन्द्रनाथ त्यागी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

स्मृति व्यंग्य यात्रा गौरव सम्मान 2026 विनोद कुमार विक्की को प्रदान किया जाएगा, जबकि स्नेहलता पाठक को शरद त्यागी स्मृति व्यंग्य यात्रा सम्मान दिया जाएगा। व्यंग्य यात्रा व्यंग्य चिंतक सम्मान संयुक्त रूप से वी. एल. आच्छा एवं संजीव कुमार को प्रदान किया जाएगा।

रवीन्द्रनाथ त्यागी स्मृति एवं व्यंग्य यात्रा प्रबंधन समिति की बैठक में प्राप्त प्रविष्टियों पर विस्तृत चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से इन पुरस्कारों की घोषणा की गई। बैठक में प्रख्यात कथाकार ममता कालिया की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा प्रेम जनमेजय की अध्यक्षता में संरक्षक अशोक त्यागी एवं महासचिव रणविजय राव उपस्थित रहे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें