मध्य-पूर्व ( मिडिल ईस्ट ) में जारी जंग से क्या भारत में बढ़ेंगे तेल के दाम या रूस से ज़रूरत पूरी हो जाएगी ?
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में हलचल बढ़ी दी है. जंग की खबरों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. बुधवार सुबह ब्रेंट क्रूड वायदा भाव $82.73 प्रति बैरल के लेवल को छू गया, जो पिछले 19 महीनों का हाई लेवल है.
लगातार तीसरे दिन $80 के पार
मार्केट एक्सपर्ट के अनुसार देखने वाली बात यह है कि कच्चे तेल की कीमतें पिछले लगातार तीन दिनों से $80 प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं. इससे पहले कच्चे तेल ने 18 जुलाई, 2024 को इस तरह की तेजी देखी थी. भू-राजनीतिक अस्थिरता और सप्लाई चेन में रुकावट की वजह से निवेशकों में डर का माहौल है. अगर युद्ध और लंबा चलता है, तो कीमतों में उतार-चढ़ाव और भी बढ़ेगी.








