T-20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंचा न्यूज़ीलैंड, साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार (4 मार्च) को कोलकाता के ईडन गार्डन में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मार्को यानसेन की अर्धशतकीय पारी की मदद से साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने अर्धशतक जड़ा। न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में 1 विकेट पर 173 रन बना लिए। फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक जड़कर मैच खत्म किया। टिम सीफर्ट ने भी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।
साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने नाबाद 55 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34, ट्रिस्टन स्टब्स ने 29, एडेन मार्कराम ने 18 और क्विंटन डिकॉक ने 10 रन बनाए। डेविड मिलर ने 6, कॉर्बिन बॉश ने 2 और केशव महाराज 1 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान रिकेल्टन और कगिसो रबाडा खाता नहीं खोल पाए। न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी, कोल मैककॉन्ची और रचिन रविंद्र ने 2-2 विकेट झटके। लॉकी फर्ग्यूसन और जेम्स नीशम में 1-1 विकेट लिए।








