*गुना पुलिस लाईन में आयोजित हुआ पुलिस का होली मिलन समारोह*
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 
*पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दीं होली की बधाईं**
गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के मार्गदर्शन में गुना पुलिस लाईन में आज दिनांक 05 मार्च 2026 को प्रातः होली मिलन समारोह आयोजित किया गया । इस अवसर पर गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी, एसडीएम श्रीमती शिवानी पाण्डेय, डीएसपी मुख्यालय श्री जमीलउद्दीन सिद्दीकी, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना, रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्याय सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हुये हर्षोल्लास से होली खेली गयी ।
त्यौहार कोई भी हो पुलिस के सामने उन्हें शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराना हमेशा चुनौती रहती है । इसी के चलते रंगों के त्यौहार इस होली पर्व पर जिले में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मुस्तैदी का ही परिणाम रहा कि गुना शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिले में आमजन के द्वारा होली का पर्व पूरे उमंग, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस दौरान कहीं कोई विवाद की स्थिति नहीं बनी, न ही कोई गंभीर घटना घटित हुई । जब सभी लोग अपने अपने त्यौहार अपने घर और परिवार के बीच मनाते हैं तब पुलिस उनकी सुरक्षा मे तैनात रहती है, सुरक्षा व्यवस्था में लगे होने से पुलिस बल के होली का त्यौहार नहीं मना पाने से गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा आज दिनांक 05 मार्च 2026 को पुलिस लाईन में जिले के समस्त पुलिस फोर्स के लिये होली मिलन समारोह आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये ।
निर्देशानुसार आज दिनांक 05 मार्च 2026 को गुना शहर सहित जिले के समस्त थानों से पुलिस अधिकारी, कर्मचारी प्रातः पुलिस लाइन के परेड मैदान पर एकत्रित हुये और एक-दूसरे को गुलाल लगा एवं गले मिलकर होली की बधाईयां दीं गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी एवं गुना कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ पुलिस अधीक्षक बंगले से जुलूस के रुप में समारोह स्थल पुलिस लाईन पहुंचे और पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सभी को होली की बधाई देते हुये पूरे उमंग और हर्षोल्लास से होली खेली गयी । साथ ही इस बीच पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली पर्व पर सजगकता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बधाई दीं एवं इसी प्रकार हंसते हंसाते व खुश रहकर पुलिस की नौकरी करते रहने के लिये प्रोत्साहित किया गया ।









