IND vs ENG: T 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड को 7 रन से हराया; न्यूजीलैंड से होगी खिताबी टक्कर
संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी के बाद भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब भारत का रविवार को न्यूजीलैंड से अहमदाबाद में फाइनल मुकाबले में सामना होगा।
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हुईं. मुकाबले में भारत ने सात रनों से जीत हासिल की. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 254 रनों का टारगेट दिया था. टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी.








