*मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

 

*अपहृता को रायसेन जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर, उसके अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी दिशा में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जे.एल. सिद्दिकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ़ थाने की उकावद चौकी पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण के प्रकरण में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपहृता को रायसेन जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । साथ ही नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।

उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 25 फरवरी 2026 को मधुसूदनगढ़ थाने पर एक महिला द्वारा अपनी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 25 फरवरी 2026 की सुबह से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 29/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तत्काल खोजबीन शुरू की गई एवं इसमें पुलिस के लगातार और अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 04 मार्च 2026 को मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने अपहृता को जिला रायसेन के उदयपुरा थाना क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया ।

 

दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि राजनारायण यादव निवासी ग्राम बरखेडीराम का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बिना उसकी मर्जी के उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी राजनारायण यादव के विरुद्ध प्रकरण में धारा 65(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गई एवं जिसकी तलाश में सतत सूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर विगत दिनांक 04 मार्च 2026 को ही आरोपी राजनारायण पुत्र स्व. मांगीलाल यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम बरखेडीराम थाना मधुसूदनगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।

 

मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में उकावद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि भिलाला, सउनि अजय सिंह चौहान, सउनि अंजना चंदेल(थाना धरनावदा), प्रधान आरक्षक रविन्द्र रघुवंशी,आरक्षक अजय रघुवंशी, आरक्षक सूरज अहिरवार, आरक्षक नीतेश भील, आरक्षक लोकेन्द्र, महिला आरक्षक हेमा चंदेल, एसएएफ आरक्षक राजकुमार जैन एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की विशेष भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें