कलेक्‍टर के निर्देशानुसार भुल्लनपुरा तिराहे पर अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्‍टर के निर्देशानुसार भुल्लनपुरा तिराहे पर अतिक्रमण के विरूद्ध की गई कार्यवाही

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार शहर के बजरंगगढ़ बायपास स्थित भुल्लनपुरा तिराहे पर शनिवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर पालिका, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की मदद से दुकानों के सामने बने चबूतरे, टीन शेड और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया।

 

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्री जीएस बैरवा सहित नगर पालिका और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने सड़क सीमा में किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए दुकानों के सामने रखे अस्थायी सामान को भी जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही दुकानदारों से अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें