एक घर के पते पर 65 वोटर! पूर्व CM दिग्विजय सिंह का आरोप मतदाता सूची में ‘बड़ा खेला हुआ , चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक घर के पते पर 65 वोटर! पूर्व CM दिग्विजय सिंह का आरोप मतदाता सूची में ‘बड़ा खेला हुआ , चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज 

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

नरेला की वोटर लिस्ट में हजारों फर्जी नाम: दिग्विजय सिंह ने सौंपे सबूत, जांच की मांग

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि नरेला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि कई ऐसे घर पाए गए हैं जहां वास्तविक रूप से 6–7 लोग रहते हैं, लेकिन मतदाता सूची में वहां 30 से ज्यादा मतदाता दर्ज हैं।

दिग्विजय सिंह ने इस मामले के सबूत भारत के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को सौंपते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इन गड़बड़ियों को ठीक नहीं किया गया तो यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुनाव की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल खड़ा करेगा।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़ना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है और चुनाव आयोग को इस मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

📢 दिग्विजय सिंह की मांग

नरेला की मतदाता सूची की पूरी जांच

फर्जी मतदाताओं के नाम तुरंत हटाए जाएं

जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें