विश्व किडनी दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय गुना में स्वास्थ्य जागरूकता एवं मरीज सम्मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विश्व किडनी दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय गुना में स्वास्थ्य जागरूकता एवं मरीज सम्मान कार्यक्रम का किया गया आयोजन

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

गुना 12 मार्च 2026

विश्व किडनी दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय गुना के डायलिसिस यूनिट में किडनी स्वास्थ्य जागरूकता एवं मरीज सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

आरएमओ, अस्पताल प्रबंधन, डायलिसिस यूनिट प्रभारी डॉ. महेन्द्र किरार, यूनिट सिस्टर इंचार्ज जुबैदा खान, नर्सिंग स्टाफ एवं डायलिसिस तकनीकी दल की उपस्थिति रही। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मरीजों से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर डायलिसिस यूनिट प्रभारी डॉ. महेन्द्र किरार द्वारा मरीजों को किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय, नियमित जांच, दवा पालन, तरल संतुलन तथा किडनी रोगियों के लिए आवश्यक संतुलित आहार (डाइट प्लान) की विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लगभग वर्ष 2010 से नियमित रूप से डायलिसिस करा रहे मरीज श्री सुरेश सैनी के साथ मनाया गया विशेष क्षण रहा, जहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर द्वारा केक कटवाया गया। इस दौरान मरीजों एवं स्टाफ में उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिली। कार्यक्रम के अंत में सभी डायलिसिस मरीजों को फल वितरित कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस आयोजन का उद्देश्य किडनी रोग से बचाव, समय पर उपचार एवं मरीजों को मानसिक संबल प्रदान करना रहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे किडनी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें एवं किसी भी लक्षण पर शीघ्र चिकित्सकीय परामर्श लें।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें