*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर कडा शिकंजा*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर कडा शिकंजा*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*फतेहगढ थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

*प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा*

                गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा नाबालिग किशोरी के अपहरण और उससे दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

            उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 07 मार्च 2026 के दोपहर में फतेहगढ थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर दिनांक 09 मार्च 2026 को बालिका के पिता द्वारा फतेहगढ़ पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 44/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई और जिसे गत दिनांक 11 मार्च 2026 को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया था । दस्तयाबी के उपरांत पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी अनिकेत उर्फ अंकित बैरागी निवासी ग्राम महू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी अनिकेत बैरागी के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2)M बीएनएस, 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई ।

               फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा आरोपी अनिकेत बैरागी की निरंतर तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आरोपी के संबंध में सतत सूचना संकलन किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप गत दिनांक 11 मार्च 2026 को ही आरोपी के संबंध में मुखिबर से पुख्ता सूचना मिलने पर फतेहगढ थाना पुलिस ने तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी अनिकेत उर्फ अंकित उर्फ छोटू पुत्र पप्पू बैरागी उम्र 18 साल निवासी ग्राम महू, थाना राघौगढ जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।

              फतेहगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गोविन्द, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक कुलदीप, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक बृजमोहन, आरक्षक बृजेन्द्र, महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी, महिला आरक्षक धनकुंवर एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें