T-20 टीम में बड़ा बदलाव! सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए नए कप्तान की तैयारी
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
3 जून 2026

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले चयन समिति बड़े बदलाव की तैयारी में है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर की अगुवाई वाली टीम टी20 प्रारूप में कप्तानी को लेकर नया फैसला कर सकती है।
सूत्रों का दावा है कि टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी से छुट्टी तय मानी जा रही है और आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम को नया कप्तान मिल सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
क्रिकेट जगत में इस खबर ने हलचल मचा दी है। माना जा रहा है कि हालिया प्रदर्शन और भविष्य की रणनीति को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता टीम नेतृत्व में बदलाव पर विचार कर रहे हैं। बुधवार को यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, लेकिन पूर्व खिलाड़ियों और क्रिकेट विशेषज्ञों की ओर से इस पर कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई।
अब सभी की नजरें चयन समिति की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिससे यह साफ होगा कि आगामी विदेशी दौरों पर भारतीय टी20 टीम की कमान किस खिलाड़ी को सौंपी जाएगी।
मुख्य बिंदु:
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए जल्द होगा टीम चयन।
सूत्रों के अनुसार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर संकट।
चयनकर्ता नए टी20 कप्तान के नाम पर कर रहे विचार।
बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं।
संवाददाता मोहनीष भार्गव
— खेल डेस्क








