15 घंटे तक बंधक बनाकर रखा, FBI के हाई-वोल्टेज ऑपरेशन में ढेर हुआ बंदूकधारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 घंटे तक बंधक बनाकर रखा, FBI के हाई-वोल्टेज ऑपरेशन में ढेर हुआ बंदूकधारी

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक

विक्रम सिंह तोमर 3 जून 2026

Source : ndtv

कैलिफोर्निया/वॉशिंगटन, 3 जून। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के बेकर्सफील्ड शहर में एक सनसनीखेज बंधक संकट का नाटकीय अंत हुआ। एक सशस्त्र व्यक्ति ने चेस बैंक की चार मंजिला इमारत में घुसकर 10 लोगों को करीब 15 घंटे तक बंधक बनाए रखा। लंबे चले तनावपूर्ण घटनाक्रम के बाद FBI और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी को मार गिराया तथा सभी बंधकों को सुरक्षित मुक्त करा लिया।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे 41 वर्षीय बंदूकधारी बैंक भवन में घुसा और वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया। आरोपी ने दावा किया कि उसके पास बम है और वह पूरी इमारत को विस्फोट से उड़ा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके को घेर लिया गया और FBI सहित कई सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

करीब 15 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने संयम और रणनीति का परिचय दिया। अंततः जब आरोपी ने खतरा बढ़ाया तो सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए उसे गोली मार दी। राहत की बात यह रही कि सभी 10 बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारा गया आरोपी पहले से पंजीकृत सेक्स अपराधी (Registered Sex Offender) था। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें