सागर जिले में मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद लगाई फांसी आत्महत्या की , जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सागर जिले में मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद लगाई फांसी आत्महत्या की , जांच में जुटी पुलिस

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

भोपाल। MP के सागर जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली दुखद घटना सामने आई। केसली थाना क्षेत्र के अंतर्गत खमरिया गांव में एक महिला का शव बेर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि खेत में बने कुएं से उसकी चार मासूम बेटियों के शव बरामद हुए। घटना से पूरे गांव में दुःख एवं सनसनी फैल गई।

पुलिस सूचना के अनुसार 28 वर्षीय सविता लोधी का शव गुरुवार सुबह गांव के पास एक बेर के पेड़ पर लटका मिला।

गाँव के लोगों ने जब आसपास के कुएं में देखा तो उसमें सविता की चार बेटियों (7 साल, 5 साल, 3 साल और चार महीने की मासूम) के शव तैरते हुए दिखाई दिए। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आना अभी बाकी है

महिला का पति शहर से बाहर हैं

  • थाना प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि महिला का पति पिछले एक साल से दूसरे शहर में मजदूरी करने गया हुआ है और घर नहीं लौटा था। घर में महिला अपने ससुर और छोटी बहन के साथ रहती थी। बुधवार रात बच्चियां अपनी मौसी के पास सो रही थीं, लेकिन देर रात सविता उन्हें उठाकर अपने साथ ले गई।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें