गुना जिले की 02 लाख 26 हजार 519 लाड़ली बहनें हुई लाभान्वित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्‍वालियर से लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रूपये की राशि की अंतरित

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना जिले की 02 लाख 26 हजार 519 लाड़ली बहनें हुई लाभान्वित

गुना 13 मार्च 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले के शबरी माता मंदिर घाटीगाँव में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना प्रदेश की 01 करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक से अं‍तरित की गयी। यह राशि योजना की 34वीं किश्त के रूप में बहनों को प्रदान की गयी है।

जिला स्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्‍ट्रेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों द्वारा मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाईव संबोधन को देखा एवं सुना गया। इस दौरान गुना जिले की 02 लाख 26 हजार 519 लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्‍यम से कुल 33,43,22,100/-(तैतीस करोड़ तैतालीस लाख बाईस हजार एक सौ रूपये) की राशि अंतरित की गयी।

कार्यक्रम में कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री दिनेश चंदेल एवं परियोजना अधिकारी श्रीमति दीपा शर्मा सहित लाड़ली बहनें उपस्थित थी।

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें