*कैंट थानांतर्गत कालापाठा से जुगाड गाडी (गन्ने की मशीन) चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा*

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

*कैंट थानांतर्गत कालापाठा से जुगाड गाडी (गन्ने की मशीन) चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में*

*आरोपियों के कब्जे से चोरी गई जुगाड गाडी (गन्ने की मशीन) बरामद*

गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील, सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा कैंट थानांतर्गत कालापाठा से जुगाड गाडी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पकडकर, जिनके कब्जे से चोरी गई जुगाड गाडी बरामद की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 01 मार्च 2026 को फरियादी शैलेन्द्र पुत्र तेजेराम कुशवाह निवासी कालापाठा केंट द्वारा केंट थाने उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 25 फरवरी 2026 की रात्रि में उसके घर के बाहर खडी जुगाड गाडी (गन्ने की मशीन) को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कैंट में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 136/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये जा रहे निर्देशों के पालन में केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किए गए और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी संसाधनों एवं सीसीटीव्ही विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपी की सघन तलाश की, इसमें पुलिस के निरंतर सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शीघ्र ही चोरी में अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चत की जाकर जिनकी सरगर्मी से तलाश की गई, जिसके परिणाम स्वरूप गत दिनांक 12 मार्च 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो संदेहियों 1-शैरु पुत्र श्रीचंद कुशवाह उम्र 20 साल निवासी कालापाठा, केंट गुना एवं 2-अभिषेक पुत्र उदय सिंह कोरी उम्र 19 साल निवासी ग्राम पिपरिया थाना कैंट को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जिनके द्वारा अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा जिनके कब्जे से चोरी गई जुगाड गाडी को बरामद कर लिया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की निरंतर तलाश की जा रही है ।

गुना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सीसीटीव्ही कंट्रोल प्रभारी निरीक्षक विकाश उपाध्याय, प्रधान आरक्षक विक्रांत जाटव, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र परिहार, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, एवं सीसीटीव्ही कंट्रोल से सउनि भूपेन्द्र सेंगर, आरक्षक ओमचरण कुशवाह, महिला आरक्षक साक्षी सिकरवार, महिला आरक्षक प्रिया टुण्डेले, महिला आरक्षक दीक्षा रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें