गुना के विकास राजोरिया ने मनिला फिलिपींस एशियन डेवलपमेंट बैंक की बैठक में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रखे अपने विचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना के विकास राजोरिया ने मनिला फिलिपींस एशियन डेवलपमेंट बैंक की बैठक में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप मेंरखे अपने विचार

 द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 

एशियन विकास बैंक(ADB) द्वारा दिनांक 16 से 19 मार्च तक चार दिवसीय एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र खाद्य प्रणाली फोरम – 2026 का आयोजन फ़िलीपीन्स की राजधानी मनीला में सम्पन्न हुआ ,इस आयोजन में सभी एशियाई देशों तथा प्रशांत क्षेत्र के देशों से लगभग 500 प्रतिनिधियों की सहभागिता हुई ।

इस आयोजन में भारत सरकार की ओर से सम्मिलित होने वाले 8 सदस्यीय दल में मोहनपुरा कुण्डालिया परियोजना के अधीक्षण यंत्री एवम परियोजना प्रशासक श्री विकास राजोरिया का भी चयन किया गया था,इसके अलावा इस प्रतिनिधिमंडल में भारत सरकार के संयुक्त सचिव कृषि विभाग एवम छत्तीसगढ़,महाराष्ट्र,असम,सिक्किम एवम हिमाचल प्रदेश सरकारों के प्रमुख सचिव शामिल किए गये थे,

विकास राजोरिया ने 18 -19 मार्च को मनीला फ़िलीपीन्स में आयोजित इस कान्फ्रेंस में अपना वक्तव्य रखते हुये मोहनपुरा कुण्डालिया परियोजना में किये गये नवाचारों से अवगत कराया तथा जल प्रबंधन एवं खाद्य उत्पादन में वृद्धि के आँकड़े प्रस्तुत किये । इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य खाद्य प्रणाली परिवर्तन में एग्रीकल्चर,प्रसंस्करण,वितरण और उपभोग के मौजूदा तरीक़ों को अधिक टिकाऊ,स्वस्थ एवं न्यायसंगत बनाना था ,इसके अतिरिक्त मिट्टी के स्वास्थ्य और जैवविविधता को बढ़ावा देने बाली पद्धतियों ,जैविक खेती को प्रोत्साहित करना तथा जल प्रबंधन में नवाचार अपनाने की पद्धतियों में आ रही चुनौतियों का समावेश किया गया था ।

इस आयोजन में भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबेगो,नोबेल पुरस्कार विजेता माइकल क्रैमर तथा चीन के एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक शेंगगोन फैन की उपस्थिति उल्लेखनीय रही ।

विकास राजोरिया द्वारा पेनल डिसकसन में रखे गये विचारों से संबंधित बिषय पर विभिन्न देशों से आये प्रतिनिधियों के पूछे गये प्रश्नों का कुशलता पूर्वक समाधान व्यक्त किया जिसे सराहा गया ।उनकी इस सफलता पर इंजीनियर्स फोरम गुना एवम अन्य समाजिक संगठनों ने बधाई एवम् शुभकामनाएँ दी है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें