पीडीएस चावल की कालाबाजारी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 13 क्विंटल चावल जब्त
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गुना 21 मार्च 2026
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को जनमुखी बनाने एवं कालाबाजारी व जमाखोरी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज आरोन नगर में बड़ी कार्रवाई की गई।
प्राप्त सूचना के आधार पर नायब तहसीलदार आरोन एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए पवन कुमार जैन एवं श्रवण कुमार जैन की दुकानों से 26 कट्टों में लगभग 13 क्विंटल चावल जब्त किया गया। प्रारंभिक जांच में उक्त चावल पीडीएस का होना पाया गया। जब्त चावल को स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, आरोन की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। दोनों दुकानदारों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में जिला आपूर्ति अधिकारी अवधेश पांडे एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी गुना आशीष चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि जरूरतमंदों तक शासकीय खाद्यान्न सही रूप में पहुंच सके।









