वाहन चेकिंग के दौरान में थप्पड़ मारने से बाइक हुई अनियंत्रित होकर कार से टकराई, दो घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाहन चेकिंग के दौरान में थप्पड़ मारने से बाइक हुई अनियंत्रित होकर कार से टकराई, दो घायल

पुलिसकर्मी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया ,

 

अशोकनगर

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

जिले में रविवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को चेकिंग के नाम पर बाइक सवार को थप्पड़ मार दिया,जिससे अनियंत्रित होकर बाइक कार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना गुना-अशोकनगर रोड स्थित शाढ़ौरा के माहोर पेट्रोल पंप के पास हुई।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चेकिंग कर रहे एक पुलिसकर्मी ने बाइक चालक को रोकने के प्रयास में थप्पड़ मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सड़क पर गिरकर सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। लोगों ने पुलिसकर्मी का नाम अमित शर्मा बताया। वहीं प्रदर्शन के दौरान कुछ वीडियो सामने आए जिसमें पुलिसकर्मी कह रहा है कि वह उसे काफी दूर से रोकने का प्रयत्न कर रहा था।

घायलों को तत्काल शाढ़ौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि घायल युवक हार्वेस्टर पर काम करने वाले थे और उनके पीछे ही हार्वेस्टर आ रहा था, जिसे घटना के बाद सड़क पर रखकर जाम लगाया गया था।

 

Dwarka News इस वीडियो वायरल की पुष्टि नहीं करता

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें