गुना में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, भोपाल में इलाज के दौरान मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में दिल दहला देने वाली घटना: पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, भोपाल में इलाज के दौरान मौत

 

रिपोर्ट: विक्रम सिंह तोमर

दिनांक: 07 अप्रैल 2026

 

गुना। शहर के घोसीपुरा इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के चलते पति ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पति का किसी दूसरी महिला से बातचीत को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो इतना बढ़ गई कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी।

 

घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया। लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

 

(विक्रम सिंह तोमर, संवाददाता)

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें