- नासा का बड़ा ऐलान, इस महीने 19 मार्च को होगी सुनीता विलियम्स की वापसी
चीफ एडिटर : विक्रम सिंह तोमर
नासा ने जानकारी दी है कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर 19 मार्च को स्पेसएक्स ड्रैगन से पृथ्वी पर लौटेंगे. तकनीकी खराबी के कारण वे 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे थे.
नासा की तरफ से 18 मार्च को अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में उतारे जाने की बात कही गई है. नासा ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी है.
सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से घर वापसी जल्द… जानें हर अपडेटनासा के स्पेसएक्स क्रू-10 मिशन के चार क्रू सदस्य जब क्रू-9 का हिस्सा जुड़ने के बाद जब सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के पास पहुंचे, तो अंतरिक्ष में जैसे खुशी की लहर दौड़ गई. सुनीता विलियम्स खुशी के मारे झूमने लगीं.
नासा ने पोस्ट में क्या कहा?
नासा ने पोस्ट में कहा है कि वह Crew-9 के अंतरिक्ष से धरती पर लौटने का सीधा प्रसारण करेगा. लाइव कवरेज सोमवार, 17 मार्च की रात 10:45 बजे से शुरू होगा. जिसमें ‘स्पेसएक्स ड्रैगन’ कैप्सूल के हैच (दरवाजा) बंद करने की तैयारियां दिखाई जाएंगी.









