श्री जगन्नाथ मंदिर पुरी उड़ीसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

!! भगवान जगन्नाथ की भक्त वत्सलता !!

 

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ के एक भक्त रहते थे जिनका नाम था श्री माधव दास बाबा।

 

श्री माधव यहां अकेले ही रहते थे और उन्हें संसार से कोई लेना-देना नहीं था।

 

वे अकेले बैठे-बैठे प्रभु जगन्नाथ का भजन किया करते थे, नित्य प्रति श्री जगन्नाथ प्रभु के दर्शन करते थे, उन्हीं को अपना सखा मानते थे और प्रभु के साथ खेलते थे।

 

इतना ही नहीं, प्रभु भी अपने परम भक्त श्री माधव के साथ अनेक लीलाएं किया करते थे, प्रभु इनको चोरी करना भी सिखाते थे, भक्त माधव दास जी अपनी मस्ती में मग्न रहते थे।

एक बार माधव दास जी को अतिसार (उलटी-दस्त) से पीड़ित हो गए थे. वे इस रोग के कारण बहुत दुर्बल हो गए थे वे उठने-बैठने के लिए भी समर्थ नहीं थे।

 

हालांकि, अपनी क्षमता के अनुसार वे अपने सभी कार्य स्वयं ही करते थे और किसी भी अन्य व्यक्ति से मदद नहीं लेते थे।

 

कोई कहे महाराज जी हम आपकी सेवा कर दें, तो वे कहते थे कि नहीं, मेरे तो एक जगन्नाथ ही हैं वही मेरी रक्षा करेंगे।

 

ऐसी दशा में जब उनका रोग बढ़ गया तो वे उठने-बैठने में पूरी तरह से असमर्थ हो गए. तब श्री जगन्नाथ जी स्वयं सेवक बनकर इनके घर पहुंचे और माधव दास जी को कहा कि हम आपकी सेवा कर दें…

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

और पढ़ें