12 अप्रैल : पोलियो की दवा के ईजाद का दिन, विश्व पोलियो दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

12 अप्रैल : पोलियो की दवा के ईजाद का दिन

नयी दिल्ली: 12 अप्रैल (भाषा) दुनिया के लिए यह जान लेना उपयोगी होगा कि डॉक्टर जोनास साल्क ने 12 अप्रैल 1955 को पोलियो से बचाव की दवा ईजाद की थी। एक समय यह बीमारी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी और डॉक्टर साल्क ने इसके रोकथाम की दवा ईजाद करके मानव जाति को इस घातक बीमारी से लड़ने का हथियार दिया था। इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें, तो यूरी गागरिन पहले अंतरिक्ष यात्री के तौर पर आज ही के दिन अंतरिक्ष की अनजान अथाह दूरियां नापने निकले थे।

 

इसके अलावा भारत के संदर्भ में भी इस दिन का महत्व है। वर्ष 1978 को 12 अप्रैल के दिन भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई थी।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें