मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व गौरैया दिवस पर पक्षियों के संरक्षण के लिए किया आह्वान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  1.    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व गौरैया दिवस पर पक्षियों के संरक्षण के लिए किया आह्वान

चीफ एडिटर: विक्रम सिंह तोमर

भोपाल : गुरूवार, मार्च 20, 2025, 16:24 IST

गोरिया पक्षी के संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के लिए प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को द्वारका न्यू अभिनव एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट समिति के द्वारा भी विश्व हो रही है संरक्षण दिवस मनाया जाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व गौरैया दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए गौरैया के संरक्षण के लिए प्रयास करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि पर्यावरण और आधुनिक तकनीक के दौर में मासूम जीवों का अस्तित्व संकट में न आए, इसके लिए वृक्ष लगाने, घोंसलें बनाने और गौरैया तथा अन्य पक्षियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अपने-अपने स्तर पर सभी को प्रयास करने की आवश्यकता है। घर में गौरैया सहित अन्य पक्षियों के लिए घोंसला और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना पुण्य का कार्य है, इस दिशा में सभी को पहल करनी चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि घर-आंगन चहकाने वाली गौरैया का संरक्षण हम सब का दायित्व है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें