रक्तदान महा दान श्री पंच मुखी हनुमान मंदिर रक्तदान शिविर 2025

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्तदान महा दान श्री पंच मुखी हनुमान मंदि रक्तदान शिविर 2025

आओ झुक कर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है, खुशनसीब होता है वो खून, जो देश के काम आता है\”

चीफ एडिटर विक्रम सिंह तोमर

न्यूज़ एजेंसी गुना मप्र

भारत की भूमि वीर और पुरुषार्थी लोगों की जननी रही है , जब जब मां भारती को आवश्यकता पडी तब – तब मां भारती के सपूतों ने अपना सर्वस्व से न्योछावर कर मां भारती के सम्मान को बचाने का काम किया , ऐसे ही मां भारती के सपूत थे शहीद सरदार भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु जिन्होंने मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर किया और 23 मार्च 1931 को हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए , उनके बलिदान को याद करने के लिए , समाज के लोगों को उनके योगदान को बताने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर कैंट पर 23 मार्च अर्थात शहीद भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस के अवसर पर आश्रम के महंत श्रद्धेय सियारामदास जी महाराज एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहे हैं……

आदरणीय महाराज जी ने बताया कि जिन लोगों ने अपना घर नहीं देखा , अपना परिवार नहीं देखा और सब कुछ राष्ट्र के लिए बलिदान कर दिया ऐसे लोगों को सम्मान देना प्रत्येक भारतवासी का नैतिक धर्म है क्योंकि जब आप उनको सम्मान दोगे, उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चाएं होंगी , उनके योगदान का उल्लेख होगा तो समाज उनके बारे में जानेगा , का उनके बारे में पढेगा, उनसे प्रेरणा लेगा और नए-नए राष्ट्र भक्तों का जन्म होगा…..

और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए 23 मार्च 2025 को शाम 5:30 बजे पंचमुखी हनुमान आश्रम पर ही शहीद भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु यह रक्तदान शिविर रखा गया है , जिसमें जो लोग सुरक्षा से रक्तदान करना चाहे रक्तदान करें और जो लोग किसी कारण से रक्तदान नहीं करना चाहते वह पुष्प अर्पित करके शहीदों को श्रद्धांजलि दे सकते हैं……

इस आयोजन को लेकर आश्रम से जुड़े भक्तजन और शहर के आम और खास लोगों में भी काफी उत्साह है सैकड़ो की संख्या में लोग सोशल मीडिया पर आयोजन को सफल बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील कर रहे हैं , खुद महंत सियारामदास जी महाराज भी भक्तों व शहर के लोगों से आग्रह कर रहे हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग 23 तारीख को शाम 5:30 बजे आश्रम पर उपस्थित होकर शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें……

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें