जनसुनवाई में बवाल, शराब के नशे में पहुंचे युवक ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी गंदी-गंदी गालियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

लोकेशन -गुना

जनसुनवाई में बवाल, शराब के नशे में पहुंचे युवक ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी गंदी-गंदी गालियां

जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब एक युवक शराब के नशे में वहां पहुंच गया।

 

युवक ने परिसर में मौजूद अधिकारियों से अभद्र व्यवहार करते हुए गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया।

 

बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में काफी देर तक हंगामा करता रहा। इस दौरान उसने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को गाली दी बदसलूकी की और अपशब्द कहे।

 

युवक के व्यवहार से जनसुनवाई में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों में नाराजगी देखी गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया,

लेकिन वह लगातार अभद्रता करता रहा।

 

बाद में पुलिस को सूचना दी गई, उसे बाहर भेजा गया

 

जनसुनवाई जैसे गंभीर कार्यक्रम में इस तरह की हरकत से प्रशासनिक व्यवस्था कुछ देर के लिए प्रभावित रही।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें