गुना – डिप्टी कलेक्टर एवं सीएमओ गुना सुश्री मंजुषा खत्री ने प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

#गुना – डिप्टी कलेक्टर एवं सीएमओ गुना सुश्री मंजुषा खत्री ने प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

24 अप्रैल 2026

केंट गौशाला में चारा, पानी सहित आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजुषा खत्री ने आज प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 का भ्रमण किया, जहां नालियों की सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान उन्होंने स्थानीय वार्डवासियों से संवाद कर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नगर के निर्माण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

 

निरीक्षण के क्रम में सीएमओ सुश्री खत्री ने कैंट गौशाला पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में मौजूद गायों के लिए पर्याप्त पानी, चारा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश उपस्थित नगर पालिका कर्मचारी को दिए।

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें