विवादित बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी को पार्टी ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
24 अप्रैल 2026
Bhopal: MLA प्रीतम लोधी के बयान से BJP नाराज | घटनाक्रम की मांगी जानकारी, बढ़ सकती है मुश्किलें…
भाजपा ने विधायक प्रीतम लोधी से तीन दिन में नोटिस का जवाब मांगा है। यह कार्रवाई विधायक के बेटे की थार गाड़ी से हुए एक्सीडेंट और उसके बाद विधायक की ओर से पुलिस अधिकारी के लिए की गई अभद्र धमकी के कारण की गई है। विधायक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अधिकारी के बंगले को गोबर से भरने और उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते नजर आए थे।
भाजपा ने अनुशासनहीनता के आरोपों पर रिपोर्ट मांगी है। वहीं कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सरकार को घेरा है। वहीं प्रीतम लोधी ने नोटिस मिलने पर अपना पक्ष रखने की बात कही है।
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के विवादित बयान ने तूल पकड़ लिया है। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी डा. आयुष जाखड़ के खिलाफ कथित अमर्यादित और धमकी भरे शब्दों के बाद न सिर्फ मध्य प्रदेश, बल्कि केंद्रीय स्तर पर भी आईपीएस एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है।
आईपीएस संगठन ने जताई नाराजगी
इस बयान के बाद अधिकारी-कर्मचारी संगठनों में भी आक्रोश है। एक दिन पहले मप्र आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष चंचल शेखर ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से मर्यादित भाषा और संयमित आचरण की अपेक्षा की जाती है। धमकीपूर्ण व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अस्वीकार्य है।









