महिला अधिकारी को दांत तोड़ने और ज़िंदा गाड़ देने की धमकी देना भाजपा का नया “नारी वंदन” और “महिला अभिनंदन” है।
मंत्री के भाई द्वारा गैरकानूनी काम ना करने पर एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ इस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग और दुर्व्यवहार बता रहा है कि मध्य प्रदेश में भाजपा के नेता पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
भाजपा नेताओं को अच्छी तरह पता है कि पुलिस और प्रशासन उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है और पार्टी भी उनके ख़िलाफ़ किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाएगी।
इस तरह के मामलों में हर बार खानापूर्ति के लिए बहुत मामूली धाराओं में मामला दर्ज किया जाता है और आरोपी को तुरंत ज़मानत मिल जाती है।
प्रदेश की जनता और विशेष रूप से प्रदेश की सम्मानित महिलाएं यह बात अच्छी तरह से समझ लें कि भाजपा के खाने के दांत और तथा दिखाने के दांत और हैं। यह पार्टी कभी भी महिलाओं को सम्मान नहीं कर सकती, सम्मान का दिखावा जरूर कर सकती है।









