ग्वालियर: झाँसी रोड पर जयपुर से आ रही यात्री बस में लगी भीषण आग, बस जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*ब्रेकिंग न्यूज़*

*ग्वालियर: झाँसी रोड पर जयपुर से आ रही यात्री बस में लगी भीषण आग, बस जलकर खाक, सभी यात्री सुरक्षित*

*ग्वालियर, 26 अप्रैल 2026 | सुबह*

आज सुबह ग्वालियर के झाँसी रोड पर जयपुर से आ रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर खाक हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस में आग लगते ही ड्राइवर-कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को साइड में रोका और सभी यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

 

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद झाँसी रोड पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी।

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें