किरायेदार महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर दिया था चोरी की बारदात को अंजाम, चोरी हुए संपूर्ण जेबर बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*विन्ध्यांचल कॉलोनी में सूने घर से जेवर चोरी का गुना कोतवाली पुलिस ने मात्र 48 घंटे में किया सफल खुलासा*

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

26 अप्रैल 2026

*किरायेदार महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर दिया था चोरी की बारदात को अंजाम, चोरी हुए संपूर्ण जेबर बरामद*

 

*पुलिस ने आरोपी देवर-भाभी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*

 

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में निरंतर त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा विन्ध्यांचल कॉलोनी में सूने मकान से हुए जेवर चोरी के मामले का गुना मात्र 48 घंटे में सफल खुलासा करते हुए आरोपी देवर-भाभी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए संपूर्ण जेवर बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की गई है ।

 

गौरतलब है कि फरियादिया सीमा महेश्वरी निवासी विन्ध्यांचल कॉलोनी गुना द्वारा थाना कोतवाली गुना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को वह अपने घर में ताला लगाकर बच्चों सहित मायके चली गई थीं । दिनांक 21 अप्रैल 2026 को वापस लौटने पर पाया कि कमरे की अलमारी का ताला टूटा हुआ है तथा उसमें रखे सोने के जेवर एक मंगलसूत्र, दो अंगूठियां एवं एक जोड़ी कान की बाली (कनचड़ी सहित) चोरी हो गए हैं । इस रिपोर्ट पर से दिनांक 24 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली गुना में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 191/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

गुना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी के उपरोक्‍त प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पहचान के तत्काल प्रयास शुरू किए गए और इस हेतु सर्वप्रथम मकान में रहने वाले किराएदारों से पूछताछ की गई । पूछताछ में किराएदार बंटी बाई पत्नि सोनू चंदेल उम्र 30 साल निवासी ग्राम सनोतिया थाना धरनावदा हाल किराए का मकान विन्ध्यांचल कॉलोनी गुना उक्त चोरी में संदिग्ध पाई गई, जिसे पुलिस ने आज दिनांक 26 अप्रेल 2026 को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछातछ की गई, जिसने प्रारंभ में तो पुलिस को गुमराह किया, लेकिन पुलिस की लगातार पूछताछ से वह टूट गई और अपने देवर शुभम चंदेल के साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकार किया । इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही आरोपी शुभम पुत्र लल्ला चंदेल उम्र 26 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया । दोंनो आरोपियों की निशादेही से पुलिस ने प्रकरण में चोरी गये संपूर्ण जेबर, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 05 लाख रूपये है, बरामद कर लिए गए एवं गिरफ्तारशुदा दोंनो आोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।

 

गुना कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, सउनि विश्वीर सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक अमर सिंह कुशवाह, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक शंकर पटेलिया एवं महिला आरक्षक श्यामसखी की विशेष भूमिका रही है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें