द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
दिनांक: 28 अप्रैल 2026
एक ही परिवार के दो होनहारों ने रचा इतिहास, बहन-भाई बने ब्लॉक टॉपर
गुना/आरोन। जिले में शिक्षा के क्षेत्र से एक गर्व करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के दो बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
भुवनेश्वर शर्मा की पुत्री हर्षिता शर्मा ने कक्षा 12वीं (बायोलॉजी) में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ब्लॉक टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। हर्षिता की इस सफलता से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। वह शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं।
वहीं, उनके पुत्र लक्की शर्मा ने कक्षा 10वीं में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर आरोन ब्लॉक टॉपर का खिताब अपने नाम किया। लक्की ब्राइट एंगल हाई स्कूल, आरोन के छात्र हैं और उनकी इस उपलब्धि ने परिवार की खुशी को दोगुना कर दिया है।
एक ही घर के भाई-बहन द्वारा एक साथ ब्लॉक टॉपर बनना अपने आप में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। क्षेत्र के लोगों ने दोनों बच्चों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
परिजनों के अनुसार, दोनों बच्चों ने नियमित पढ़ाई, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
👉 यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है कि मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।







