गुना: मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनखरा गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ तीन दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान जब किशोरी की हालत बिगड़ गई, तो उसे मरणासन्न स्थिति में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के बाहर लावारिस छोडक़र भाग निकले। जिसे गंभीर हालत में परिजन गुना के बमोरी थाने लेकर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर लौटा दिया। इस खौफनाक घटना से आहत और लोक-लाज के डर से पीड़ित किशोरी ने घर लौटकर जहरीला पदार्थ गटक लिया। फिलहाल, वह जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है, जहां उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।









