गुना न्यूज़ : 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, राजस्थान से सुरक्षित बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
31 जुलाई 2026

गुना न्यूज़ : कुंभराज पुलिस ने नाबालिग को राजस्थान से सकुशल बरामद किया, दुष्कर्म के दो आरोपी जेल भेज
गुना के कुंभराज थाना क्षेत्र से अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को राजस्थान के फलौदी से सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण के मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
—
राजस्थान से सकुशल मिली नाबालिग, अपहरण-दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
गुना | द्वारका न्यूज़
गुना जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को पुलिस ने राजस्थान के फलौदी जिले से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के मुख्य आरोपी अभिषेक अहिरवार तथा उसके भाई रिंकू अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों से बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है।
.








