गुना न्यूज़ : पुलिस पर पथराव कर फरार हुआ पारदी बदमाश, माल जब्ती के दौरान आरक्षक घायल
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़
31 जुलाई 2026
Guna News: माल जब्ती के दौरान पुलिस टीम पर हमला, आरक्षक घायल, तीन आरोपियों पर केस दर्ज

गुना के कैंट थाना क्षेत्र के नयागांव में माल जब्ती की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर पथराव हुआ। एक आरक्षक घायल हो गया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गुना: माल जब्ती के दौरान पुलिस टीम पर पथराव, आरक्षक घायल, आरोपी फरार
गुना | द्वारका न्यूज़
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के नयागांव में माल जब्ती की कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। हमले में आरक्षक राजू बघेल घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, रिमांड पर चल रहे दो आरोपियों के इशारे पर एक युवक ने पथराव किया और धक्का-मुक्की करते हुए मौके से फरार हो गया।
कैंट थाना पुलिस ने टार्जन पारदी, देवराज पारदी और वनराज पारदी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।








