* जंगल में युवती से बलात्कार के तीनो आरोपी मात्र 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर जेल पहुंचाए* 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*बमौरी थानांतर्गत युवति से सामूहिक दुष्‍कर्म के मामले में पुलिस की सख्त कार्यवाही*

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

28 अप्रैल 2026

*मात्र 12 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाए*

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागर्दशन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्‍ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजोरिया और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।

 

दिनांक 28 अप्रैल 2026 को 19 वर्षीय युवती द्वारा जिला चिकित्सालय गुना में उपचार के दौरान पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई गई । पीड़िता ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को उसका दूर का रिश्तेदार रामू शिकारी उसे उसकी मां द्वारा बुलाने का झांसा देकर मोटरसाइकिल से ग्राम गढ़ला के पास जंगल में ले गया । वहां उसके दो साथी अभिषेक शिकारी एवं विजय मीना भी पहुंच गए, जहां तीनों आरोपियों ने मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया । घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर आरोपी उसे शिवपुरी के अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए । बाद में परिजन उसे वापस गुना लेकर आए । पीड़िता की शिकायत पर आरोपीगण रामू शिकारी, अभिषेक शिकारी एवं विजय मीना के विरुद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 89/26 धारा 70(1), 84, 87 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । निर्देशानुसार एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश में सरगर्मी से जुट गए और इस हेतु अपना मुखिबर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सघन दविशें दी गई । इसमें पुलिस की सतत एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणामस्वरूप मात्र 24 घंटे के भीतर ही आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 के सुबह प्रकरण के तीनों आरोपियों 1-रामू पुत्र राधेश्याम शिकारी उम्र 22 साल निवासी ग्राम सोनखरा थाना बमौरी, 2-अभिषेक पुत्र हरगोविन्द शिकारी उम्र 19 साल निवासी ग्राम शेरपुर थाना म्याना एवं 3-विजय पुत्र गोपाल मीना उम्र 36 साल निवासी ग्राम विलोदा थाना बमौरी जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।

 

पुलिस की इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में बमौरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक अरूंधती राजावत (थाना केंट), सउनि मौकम सिंह, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बालस्वरूप धाकड़, प्रधान आरक्षक हरेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक रवि गुर्जर, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक शाहरूख खांन, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक महेन्द्र पटेलिया, आरक्षक मनोज कश्यप, महिला आरक्षक सीमा चौहान, महिला आरक्षक रीनू निगवाल एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव की विशेष भूमिका रही है ।

 

गुना पुलिस द्वारा की यह त्वरित एवं सख्त कार्यवाही न केवल अपराधियों के विरुद्ध कड़ा संदेश है, बल्कि आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास को भी सुदृढ़ करती है ।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें