व्हीव्हीआईपी दौरे में गुना पुलिस अलर्ट, 8 जेबकतरे गिरफ्तार द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
गुना, 12 मई 2026
व्हीव्हीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गुना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करते हुए बड़ी कार्रवाई की। भीड़ का फायदा उठाकर जेब काटने की फिराक में घूम रहे 8 संदिग्ध जेबकतरों को पुलिस ने सतर्कता से पकड़ लिया।
कैंट थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में शिवपुरी, फिरोजाबाद (उ.प्र.) और कोटा (राजस्थान) के युवक शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनके चोरी के होने की आशंका पर पुलिस ने उन्हें जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। गुना पुलिस ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार सख्त निगरानी जारी रहेगी।
✍️ द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क









