रीवा साध्वी हादसा: निष्पक्ष जांच की मांग तेज, गुना जैन समाज में आक्रोश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा साध्वी हादसा: निष्पक्ष जांच की मांग तेज, गुना जैन समाज में आक्रोश

 द्वारका न्यूज़ 25 मई 2026

रीवा। 20 मई को रीवा कलेक्ट्रेट के पास सड़क हादसे में दो जैन साध्वियों की मौत के बाद जैन समाज में भारी आक्रोश है। समाज के लोगों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य सामने आने के बावजूद मामले में पुलिस और प्रशासन ने अब तक पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

लोगों ने आरोपी चालक की पृष्ठभूमि, वाहन मालिक और दर्ज धाराओं की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच और साधु-साध्वियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की बात कही है।

जैन समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। वहीं कुछ सामाजिक संगठनों ने मीडिया पर भी घटना को अपेक्षित महत्व नहीं देने का आरोप लगाया है। फिलहाल विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन के जरिए न्याय की मांग जारी है।

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें