दहेज प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार
द्वारका न्यूज़
25/05/2026
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता महेंद्र कुमार महेश्वरी
गुना। म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरा में नवविवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए दहेज प्रताड़ना के आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम नसीरा निवासी भावना यादव (24) ने 13 मार्च 2026 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि मृतिका को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति गिर्राज यादव, ससुर मेहरबान यादव, सास सुगनबाई यादव एवं देवर राहुल यादव द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
जांच के आधार पर म्याना थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी विवेक अष्ठाना के मार्गदर्शन में म्याना पुलिस ने आरोपी पति गिर्राज यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। कार्रवाई में थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदौरिया सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क









