ऊमरी में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार
द्वारका न्यूज़ गुना
✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क
25/05/2026
गुना। जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध गुना पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में म्याना थाना पुलिस ने ऊमरी गांव में जुए के फड़ पर दबिश देकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगदी, ताश की गड्डी और दो मोटरसाइकिल सहित करीब 1.50 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी ऊमरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव स्थित जिंद बाबा के चबूतरे के पास कुछ लोग रुपये-पैसों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर छह आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में युसुफ खां, ओमकार कुशवाह, दीपक बंजारा, नंदलाल धाकड़, ईसाक खां एवं भानू कुशवाह शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5,550 रुपये नकद, ताश की गड्डी और जुआ खेलने में उपयोग की जा रही दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं।
सभी आरोपियों के खिलाफ म्याना थाने में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया सहित ऊमरी चौकी पुलिस की विशेष भूमिका रही।
✍️ प्रधान संपादक – विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क









