गुना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित

द्वारका न्यूज़ 30 मई 2026

 

गुना, 30 मई। जिले में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात अचानक मौसम ने करवट ली। रात करीब 11 बजे तेज आंधी के साथ मौसम खराब हो गया, जिसके बाद लगभग एक घंटे तक तेज बारिश होती रही। आंधी और बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिर गए, वहीं एक मैरिज गार्डन में लगा टेंट भी उखड़ गया।

 

बारिश के दौरान गरज-चमक और बिजली कड़कने का दौर भी जारी रहा। रात 12:57 बजे लिए गए एक दृश्य में आसमान में बिजली इतनी तेज चमकती दिखाई दी कि रात के अंधेरे में भी दिन जैसा नजारा नजर आया। मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिली, हालांकि तेज हवाओं के कारण कुछ स्थानों पर नुकसान भी हुआ।

 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें