माहेश्वरी समाज की नई कार्यकारिणी गठित, अशोक झंवर बने अध्यक्ष
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता महेंद्र कुमार महेश्वरी
01/06/2026
गुना। श्री माहेश्वरी जिला सभा, गुना की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु चुनाव प्रक्रिया एक निजी होटल में संपन्न हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी नरेंद्र लाहोटी (राघौगढ़) एवं पर्यवेक्षक नंदकिशोर राठी (शिवपुरी) के निर्देशन में वर्ष 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
चुनाव में अशोक झंवर को अध्यक्ष तथा महेश कोठारी को सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सोमाणी ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए समाज के विकास और संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि ओमप्रकाश माहेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लिया और नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक झंवर एवं सचिव महेश कोठारी ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।









