36 घंटे में चोरी का खुलासा: 16 लाख के जेवर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

36 घंटे में चोरी का खुलासा: 16 लाख के जेवर बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता संदेश कुमार झा

 2 जून 2026

गुना। गुना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए गोविन्द गार्डन में हुई लाखों रुपये की चोरी का महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया। कैंट थाना पुलिस ने बांसखेड़ी निवासी आरोपी शुभम उर्फ लेटी कुशवाह (20) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 16 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।

फरियादी विनायक रघुवंशी के सूने मकान से 31 मई को सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई।

कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया लगभग पूरा माल बरामद कर लिया। गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कीवर्ड: Guna News, Guna Police, Govind Garden Theft Case, Guna Crime News, Cantt Police Guna, 16 Lakh Jewellery Recovery, MP Crime News.

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें