वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास, JDU-TDP ने दिया सरकार का साथ, केंद्र ने एक तीर से साधे कई निशाने
के फाइटर विक्रम सिंह तोमर
रिपोर्टर जितेंद्र शर्मा
वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पास हो गया है. बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विरोध में 232 वोट पड़े. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए भारत से ज्यादा सुरक्षित दुनिया में कोई जगह नहीं है और वे सुरक्षित हैं, क्योंकि बहुसंख्यक पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष हैं.
मोदी सरकार के लिए वक्फ संशोधन बिल को राज्यसभा से पारित कराने की राह अब आसान होती नजर आ रही है. क्योंकि एनडीए के पुराने सहयोगी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने यू-टर्न ले लिया है. पहले बीजेडी ने वक्फ बिल का विरोध करने की बात कही थी, और अपने सांसदों को वक्फ बिल के खिलाफ वोट देने के लिए कहा था, लेकिन अब पार्टी ने अपने सांसदों को इस मुद्दे पर स्वतंत्र रूप से वोट देने की छूट दे दी है.









