फ़िल्म एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन, हार्ट कॉम्प्लीकेशंस बनी मौत की वजह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फ़िल्म एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन, हार्ट कॉम्प्लीकेशंस बनी मौत की वजह

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

  1. रिपोर्टर राजीव विजयवर्गीय

महान अभिनेता  मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे भारत कुमार के नाम से मशहूर थे।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक मनोज कुमार ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है. एक्टर ने 87 साल की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली. देशभक्ति और समाज के गंभीर विषयों को अपनी फिल्मों के माध्यम से पेश करने वाले वेटेरन एक्टर को दुनिया ‘भारत कुमार’ भी कहकर पुकारती थी. उनकी मौत से सिनेमा जगत में शोक की लहर है. इस बीच फैंस के मन में कई तरह के सवाल भी उमड़ रहे हैं कि आखिर अचानक अभिनेता की मृत्यु हुई कैसे? ऐसे में अब खुद उनके बेटे ने ANI से बात करते हुए वजह का खुलासा किया है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि अभिनेता का अंतिम संस्कार किस दिन होगा?

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें